Saturday, June 20, 2020

पिता - बिना किसी स्वार्थ का रिश्ता (के०एम०जी०) Father Day Special

#Father Day Special  *के०एम०जी०मन_की_बात_भाग-२०*
मैं कमलेश मान्टा के०एम०जी० आज आप लोगो को ईश्वरीय रूप पिता का हमारे जीवन मे क्या महत्व है बस इसी पर चर्चा करूँगा।

एक सच्चा और बिना किसी स्वार्थ का रिश्ता केवल माँ बाप का अपने बच्चो के प्रति होता है इस रिश्ते में कोई भी स्वार्थ नही होता क्योंकि हर माँ बाप यही चाहते है कि हमारे बच्चे हमसे भी ज्यादा तरकी करें। बाकी दुनिया मे जितने भी रिश्ते है वो केवल स्वार्थ से ही चलते है,इनमे स्वार्थ कूट-कूट के भरा होता है।
जीवन में पिता का होना बहुत जरुरी होता है बिना पिता के जीवन मानो बीना छत के घर, बीना आसमान के जमीन का होना है| पिता का जीवन में बहुत बड़ा भाग होता है जिसकी व्याख्या करना बेहद मुश्किल है....
पिता न होते तो घर नहीं चलता। बिना पिता के दुनिया कभी नहीं अपनाती।
पिता से ही नाम है और पहचान है, माता पिता एक वो अनमोल रत्न है जिनके आशीर्वाद से दुनिया की सबसे बड़ी कामयाबी भी हांसिल की जा सकती है
माता पिता ही है जो हमें सच्चे दिल से प्यार करते हैं बाकी इस दुनिया में सब नाते रिश्तेदार जुठे होते हैं.
पिता हमें पढ़ाते हैं लिखाते हैं, एक कामयाब इन्सान बनाते है। जब बच्चे को कामयाबी हांसिल होती है चाहे वो कितनी बड़ी हो चाहे कितनी छोटी माता पिता को लगता है की ये कामयाबी उन्हें मिली है।
पता नहीं क्यों हमे हमारे पिता इतना प्यार करते हैं, दुनिया के बैंक खाली हो जाते हैं मगर पिता की जेब हमेशा हमारे लिए भरी रहती हैं पता नहीं जरुरत के समय न होते हुए कहाँ से पैसे आ जाते हैं!
भगवान के रूप में माता-पिता हमें एक सौगात हैं जिनकी हमें सेवा करनी चाहिए और कभी उनका दिल नहीं तोडना चाहिए।


के०एम०जी०

रोहड़ू क्षेत्र से

धन्यवाद।

हैप्पी फ़ादर डे....

👏

No comments:

Post a Comment

पिता - बिना किसी स्वार्थ का रिश्ता (के०एम०जी०) Father Day Special

# Father Day Special  *के०एम०जी०मन_की_बात_भाग-२०* मैं कमलेश मान्टा के०एम०जी०  आज आप लोगो को ईश्वरीय रूप पिता का हमारे जीवन मे क्या महत्व ...